जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान: सरायपाली स्कूल में महिला सेल ने छात्राओं को किया सशक्त

23 अक्टूबर, रायगढ़ । एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर आज रायगढ़ पुलिस की महिला सेल ने सरायपाली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा ने छात्राओं से सीधे संवाद किया और उन्हें बताया कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की पहचान कैसे करें और उनसे बचने के उपाय क्या हो सकते हैं। मंजू मिश्रा ने छेड़खानी या सोशल मीडिया पर परेशान किए जाने की स्थिति में निडर होकर तुरंत मदद लेने की सलाह दी। उन्होंने "अभिव्यक्ति ऐप" के जरिए महिला अपराधों की शिकायत करने के आसान तरीकों की जानकारी भी दी, जिससे बिना थाने गए ही मदद मिल सकती है। महिला सेल टीम ने आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक तरीके भी दिखाए, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा। साइबर सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें, इस पर भी चर्चा हुई तथा डॉयल 112 के उपयोग की जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, छात्राओं के साथ प्रधान आरक्षक मालती पैंकरा, महिला आरक्षक शीला टोप्पो और इंदू लता एक्का भी मौजूद रहीं।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू