धान खरीदी

किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी: मुख्यमंत्री श्री साय

रायगढ़, 24 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।

Latest news
खरसिया ब्लॉक में हुआ वृहत वृक्षारोपण...हितग्राहियों ने वृक्षारोपण कर प्रधानमंत्री आवास वाटिका का किय... जैविक कृषि और पशुपालन से 'लखपति दीदी' बन रही ग्रामीण महिलाएं...छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ... कृषि विज्ञान केंद्र में 2 अगस्त को होगा पीएम किसान योजना का लाइव प्रसारण बने खाबो, बने रहिबो' अभियान : खाद्य सुरक्षा को लेकर 04 से 06 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष निरीक्षण अभि... प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 3 अगस्त को, परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी....प्रात: 11 बजे से ... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ... विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता-कलेक्टर मयंक चतुर्व... गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें कार्य महापौर-श्री चौहान... विभिन्न निर्माण कार्यों का किया गया निर... "सुरक्षित सुबह” अभियान को मिली नई गति, लायंस क्लब ने बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ चौक पर लगाए चार हाईटेक कैम... कोतरारोड़ पुलिस ने तलवार लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई