स्वतंत्रता दौड़

कलेक्टर संग अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़…तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीक- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल…हर घर तिरंगा की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया

रायगढ़, 14 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़, डिग्री कॉलेज से रोज गार्डन होते हुए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में समाप्त हुई।
इस अवसर पर कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। तिरंगा झंडा उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और हमारी एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुरखों के लंबे संघर्ष के बाद हमे स्वतंत्रता मिली है, जो उन्होंने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर संकल्प करें कि स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हम देश को आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इसके लिए जरूरी है आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें और अपनी नींव मजबूत बनाएं। जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें पूरे लगन से मेहनत करें। आपके योगदानों से ही देश की विश्वपटल में पहचान बनेगी।
इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी, पार्षद  पंकज कंकरवाल, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अमित मरकाम, डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।


हर घर तिरंगा अभियान’ की ली शपथ, हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया


कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें उपस्थित जनों ने अपने संदेश अंकित किए।

Latest news
मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्... मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या... पुसौर पुलिस ने युवक को प्रताड़ित करने वाले 5 ... मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में करें काम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी...गर्भ... चक्रधरनगर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 26 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार पीएम सूर्यघर योजना से मुफ्त बिजली की राह हुई आसान, बिजली बिल में दिख रहा असर...जिंदगी में पहली बार द...