रायगढ़

ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले के लिए श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री को दिया न्यौता

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित संस्था श्री श्याम मंडल ने रविवार को छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का नगर प्रवास के दौरान उनसे जिंदल एयरपोर्ट पर उनका फूलों का गुलदस्ता भेंटकर भावभीना स्वागत किया। इस दौरान उन्हें संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया और रायगढ़ के एतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी झुला उत्सव 2024 के गरिमामयी आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

श्री श्याम मंडल के सक्रिय सदस्य महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव मेले में मुख्य अतिथि के रूप पधारने का न्यौता दिया। वहीं रायगढ़ विधायक व वित्तमंत्री ओपी चौधरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए संस्था की ओर से आमंत्रित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रायगढ़ के इस ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले व श्याम मंडल की गतिविधियों से अवगत कराया और मेले के दौरान प्रदर्शित इस गरिमामयी झांकियां की विशेषताओं के बारे में बताया। इस पर मुख्यमंत्री श्री साय व वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की और छत्तीसगढ़ के इस एतिहासिक मेले में आने अपनी ओर से पूरी कोशिश करने का मंडल के सदस्य को आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्याम मंडल के सदस्य राजेश चिराग महावीर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनिल केडिया, किशन केडिया, दीपक मित्तल, विजय बंसल सहित अन्य श्याम मंडल के सदस्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस बार रायगढ़ का ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला 24 से 28 अगस्त तक चलेगा। इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा व पूरे देश से लोग पहुंचते हैं। हर साल अंदाजन पांच लाख से अधिक श्रद्धालु इस मेले में शामिल होते हैं और श्री श्याम बाबा का दर्शन कर स्वचलित झांकियों का आनंद उठाते हैं।

Latest news
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ...ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्... 40 वें चक्रधर समारोह के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ...2 सितंबर तक मोतीमहल परिसर में शा... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद  देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव ... जन्मोत्सव पर पूज्य अघोरेश्वर का पुण्य स्मरण...बनोरा में गूंजा अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ति तत्वम गुर... चक्रधर समारोह 2025###प्रख्यात कथक कलाकार डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा ने कथक की शिव स्तुति, गंगा अवतरण सहि... स्थायी वारंटी चोरी की स्कुटी सहित गिरफ्तार, कापू पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025...भिलाई की नन्ही प्रतिभा "आधा पांडे" ने भरतनाट्यम नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रम... चक्रधर समारोह 2025 : कोरबा की अश्विका साव ने कथक नृत्य से बिखेरा जादू