Uncategorized

शहर की स्वच्छता में दें योगदान , 1 अक्टूबर ,सुबह 10 बजे ,1 घंटे करें श्रमदान

शहर की स्वच्छता में दे योगदान, 1 अक्टूबर, सुबह 10 बजे, 1 घंटे करें श्रमदान

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मुहिम से जुड़ने की शहरवासियों से की अपील

नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में किए जायेंगे कार्यक्रम आयोजित

रायगढ़, 29 सितंबर 2023/ भारत सरकार के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को 1 घंटे शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी शहर वासियों से इस मुहिम में जुड़कर शहर की स्वच्छता में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।
आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निगम प्रशासन द्वारा वार्ड क्र. 1 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 2 शिवम विहार गली नंबर 03, वार्ड क्र. 3 संजय मैदान, वार्ड क्र. 14 रामलीला मैदान, वार्ड क्र. 15 बुढ़ी माई मंदिर, वार्ड क्र. 16 बैकुंठपुर गली, वार्ड क्र. 39 विकास नगर गली नंबर 02, 03, वार्ड क्र. 40 बंधन बैंक के सामने, वार्ड क्र. 4 कब्रिस्तान (सावन कुमार वार्ड), वार्ड क्र. 5 बापू नगर के पीछे कार्मेल स्कूल गेट पास, वार्ड क्र. 6 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 7 गंगाराम तालाब, वार्ड क्र. 43 गोरखा स्कूल, वार्ड क्र. 44 पतरापाली तालाब, वार्ड क्र. 45 भगवानपुर तालाब, वार्ड क्र. 46 साईं कॉलोनी, वार्ड क्र. 8 तुरिपारा रोड, वार्ड क्र. 9 चांदमारी स्कूल, वार्ड क्र. 10 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 11 पुछा पारा तालाब, वार्ड क्र. 12 स्टेट बैंक मुख्य शाखा, वार्ड क्र. 13 केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, वार्ड क्र. 17 जय सिंह तालाब, वार्ड क्र. 20 गुरुनानक स्कूल के पास, वार्ड क्र. 18 पोस्ट ऑफिस के पीछे, वार्ड क्र. 19 गौरीशंकर मंदिर, वार्ड क्र. 29 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 30 मिनी माता चौक, वार्ड क्र. 31 कब्रिस्तान, वार्ड क्र. 36 ईरानी पारा, वार्ड क्र. 37 शीला तिवारी के घर के आसपास, वार्ड क्र. 38 सोनुमुड़ा तालाब, वार्ड क्र. 21 कब्रिस्तान, वार्ड क्र. 22 दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्र. 23 सिंधी कॉलोनी, वार्ड क्र. 24 माँ मेडिकल शारदा युवा मंच, वार्ड क्र. 25 पहाड़ मंदिर, वार्ड क्र. 26 टी. वी. टावर रोड, वार्ड क्र. 47 विजयपुर तालाब, वार्ड क्र. 48 पंचवटी कॉलोनी के पास, वार्ड क्र. 27 मांगलिक भवन तालाब, वार्ड क्र. 28 मुक्तिधाम, वार्ड क्र. 32 फटहामुड़ा तालाब, वार्ड क्र. 33 पुराना पार्षद गली परिया पारा, वार्ड क्र. 34 कबीर चैक, वार्ड क्र. 35 दुर्गा चैक मिठठुमुड़ा, वार्ड क्र. 41 छातामुड़ा तालाब, वार्ड क्र. 42 अमलीभौना स्कूल पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया जायेगा। यह अभियान जीरो वेस्ट इवेंट और नो सिंगल यूज प्लास्टिक पर आधारित है।

Latest news
हिट एक्शन डे पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा जिला स्तरीय नोडल अ... धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना...जिले के 316 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में 15 से 30 जून त... तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में लाएं प्रगति-कमिश्नर क्षत्रिय... कमिश्नर  क्षत्रिय ने किया तालाब सौं... एनटीपीसी लारा ने युवा आवाज़ों को सशक्त बनाया,  10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन जिलेभर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, जूटमिल, पूंजीपथरा, छाल, धरमजयगढ़ में महुआ शराब के स... कैरियर में सही प्लानिंग एवं प्रतिबद्ध प्रयासों से मिलेगी सफलता-वित्त मंत्री  ओ.पी.चौधरी...वित्त मंत्... सत्यानंद राठिया ने मुख्यमंत्री से लैलूंगा के छात्रावास शुरू करने के लिए किया निवेदन संकल्प, संघर्ष और स्वर्णिम सफलताओं का रोमांचक सफरनामा बनाम ओ. पी. चौधरी विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य निकाली गई साइकल रैली...अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल च...