क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

शकरबोगा के झरिया के पास इंड सिनर्जी के केंटीन ठेकाकर्मी तीन लोगो  की मौत , मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे झाड़ियों में उतरी

अनियंत्रित मोटर साइकिल सड़क से नीचे उतरी, तीन लोगों की मौत

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के पूर्वांचल स्थित ग्राम शकरबोगा सांपखार कनकतोरा ओडिसा मार्ग पर झरिया के पास देर रात कनकतोरा ओडिसा से वापस आ रहे एक ही मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगो की डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। चक्रधर नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीनो शवों को रायगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनो व्यक्ति इंडस सिनर्जी लिमिटेड के केंटीन के कर्मचारी है जो ठेकेदार रजत के अंडर में काम करते हैं।
। इनमे से दो सारंगढ़ जिले के है तो एक रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र का निवासी है । कंपनी के ठेकेदार रजत घटना स्थल पर पहुंच कर मिडिया को बताया की परिजनों को सूचित कर दिया है । पुलिस विवेचना अधिकारी रवि किशोर साय ने बताया कि तीनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये तीनो एक ही मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रामंक CG 13AW 6548 में सवार थे।इनके नाम उमेश ,संजय पटेल और टिकेंद्र है।इनके परिजनों को सूचना की जा रही है।
ग्रामीणों की माने तो इस रास्ते पर अक्सर एक्सीडेंट होते देखा जा रहा है ।रायगढ़ सहित आस पास के लोग इसी रास्ते से कनकतोरा के पास शराब दुकान जाते है ,चूंकि वहा छत्तीसगढ़ की अपेक्षा सस्ता मिलता है।

Latest news
"हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से... ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार... पुलिस बल पर हमला, लूटपाट,... घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित....50 से अधिक बच्चों की हुई जां... सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में...