पटाखा दुकान

पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2024/ दीपावली त्योहार को देखते हुए जिले में संचालित समस्त स्थायी/अस्थायी पटाखा दुकानों में आग लगने से बचाव हेतु अग्निशमन विभाग, रायगढ़ द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया है। जांच के दौरान उक्त नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिला अग्निशमन अधिकारी श्री बी.कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे, कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर, अज्वलनशील सामग्री से बने टिन (शेड) द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी (साईड) पर एवं एक दूसरे के सामने न बनाई जाए। पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैम्प गैस लैम्प एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर के अंदर आतिश बाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होना चाहिए। विद्युत तारों में ज्वांइट खुला नहीं होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिससे शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वत: बंद हो जाए। दुकाने ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके ऊपर से हाईटेंशन पावर लाईन न गुजरती हो। प्रत्येक पटाखा दुकान में 5 किलो ग्राम क्षमता का डीसीपी अग्निशामक यन्त्र होना चाहिए इसकी मार का क्षमता 06 फिट की होती हैं। दुकानों के सामने कुछ अन्तराल में 200 लीटर्स क्षमता के पानी के ड्रम की व्यवस्था बल्लियों के साथ होना चाहिए। पटाखा दुकानों के सामने बाईक/कार की पार्किंग प्रतिबंधित होना चाहिए। अग्नि शामक विभाग एवं एम्बुलेंस का फोन नम्बर, दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए। अग्नि शमन वाहन को उपलब्धता के अनुसार शाम 07 से 10 बजे (रस ऑवर) के समय स्टैंडबाई ड्यूटी हेतु उपलब्ध कराया जा सकता है। अग्नि शमन वाहन के मुवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।

Latest news
नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ... चक्रधर समारोह 2025...पंचतत्व से वशीभूत देवी स्तुति और शिव पंचाक्षरी से गुंजायमान हुआ समारोह...दुर्ग ... चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन...10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूज... कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार चक्रधर समारोह 2025...सुर-ताल, छंद और घुंघरू की आठवीं संध्या..पद्मश्री स्व.डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रध... चक्रधर समारोह 2025...अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन...फाइनल दंगल में ...