आरोपी गिरफ्तार

गबन के मामले में फरार चल रहे जुरडा निवासी  तीन स्थायी वारंटियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय पेश

20 अप्रैल, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस को वर्ष 2023 में दर्ज गबन के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कलमीडीपा जुर्डा के निवासी प्यारेलाल संवरा (पिता श्रीधर संवरा, उम्र 46 वर्ष), सुनील कुमार भोय (पिता जेरकु भोय, उम्र 29 वर्ष) और श्याम मिंज (पिता धर्म सिंह, उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध स्थायी वारंट न्यायालय से जारी हुआ था, जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। विशेष अभियान के तहत तीनों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया। इस वारंटी पकड़ अभियान में एसआई गेंदलाल साहू, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक अभय यादव और चंद्र कुमार बंजारे की सक्रिय भूमिका रही। चक्रधरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान को बल मिला है, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest news
ब्रेक की मौजूदगी से बढ़ती है गाड़ी की स्पीड - जितेंद्र यादव...32 वे स्थापना दिवस पर जिला पंचायत सीईओ... संस्कार के विद्यार्थियों को मिला फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण...होमगार्ड की टीम ने बताया संकट से बचने का... सुरक्षित सुबह अभियान का विस्तार, सुभाष चौक, शहीद चौक और सत्तीगुडी चौक पर लगाए गए 4-4 हाईटेक कैमरे...... आईआईटी गांधीनगर गुजरात के शिक्षक सलाहकार समिति रसायन के सदस्य बने पुसौर के नैमिष पाणिग्राही...कार्यश... छत्तीसगढ़ की पुनरीक्षित हॉफ बिजली बिल योजना से 31 लाख सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगा ... ‘बने खाबो-बने रहिबो' अभियान : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच कर 12 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे र... "सावन के अंतिम सोमवार पर कोतरारोड़ पुलिस बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक, पुलिसकर्मियों ने थाना पर... कामयाबी का लाभ पीड़ितों शोषितों वंचितों को दिए जाने का आह्वान :- बाबा प्रियदर्शी राम जी...32 वर्षों ... 200 से शून्य तक का सफर: डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण  सड़क पर मवेशियों के कारण दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो-कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी...निर्माण कार्...