Uncategorized

धान की बाली उठा साय ने वादा दोहराया सरकार बनाओ..धान 3100 में लेगी सरकार

धान की बाली उठा साय ने वादा दोहराया सरकार बनाओ..धान 3100 में लेगी सरकार

रायगढ़। निकटवर्ती राज्य ओडिसा में होने वाले विधान सभा एवम लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं ने ताकत झोंक दी है।=बिजेपुर विधानसभा जिला बरगढ़ ओड़िशा में विधानसभा प्रभारी विलीस गुप्ता ,ने चुनाव प्रचार अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मंच से छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय एवम गृह मंत्री विजय शर्मा ने धान की बाली लहराते हुए ओडिसा सरकार द्वारा किए गए वादा दोहराते हुए कहा ओडिसा के सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर कर धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गृह मंत्री विजय शर्मा ने समवेत शर्मा ने कहा निकटवर्ती राज्य छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की सरकार के बेदखल करते हुए भाजपा की सरकार बनाई इसका यह सुखद परिणाम हुआ कि प्रदेश की महतारियो को प्रति माह एक हजार रूपए मिलना शुरू हो गया। वही किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान का एक मुश्त पैसा मिलना शुरू हो गया। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और सरकार बनते ही सरकार ने मोदी की सभी गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया। विधानसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा बीजद सरकार ने ओडिसा वासियों के सपने को चूर चूर किया है। इस दौरान सह प्रभारी विनायक पटनायक, मनोरंजन साहू, अमरदीप सिंह जटाल,जगन्नाथ प्रधान, रजत गुप्ता, आशीष देहरी सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

Latest news
रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईट आटा निर्माण व आपूर्ति के लिए 5 जून तक मंगाए गए प्रस्ताव राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम...नुक्कड़-नाटक के माध्यम से तम्बाकू के... छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल क... जूटमिल पुलिस की ग्राम गुड़गहन में दबिश, अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर महुआ शराब ब... रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की गरिमामय विदाई महापल्ली विद्यालय में पदस्थ चपरासी मकरध्वज प्रधान हुए सेवानिवृत , शालेय स्टाफ और एस. एम. डी. सी. के ... शहर पहुंची सीसीपीएल ट्रॉफी, हुआ अनावरण वनरक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को प्रदाय किया गया नियुक्ति पत्र जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित...कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07762-223750 पर दे सकते है सूचना एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु आरसी बुक में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक...जिला परिवहन विभाग ने नंबर अपडेट...