ओपी चौधरी का चुनावी जन संपर्क

भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया – ओपी चौधरी….ओपी ने कहा पुसौर में उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत

रायगढ़ ।- पुसौर नगर पंचायत प्रत्यासी मानी मोहित सतपथी के पक्ष में सघन प्रचार करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया है।आज यहां उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। ओपी में सोशल मंच के जरिए इस संबंध में कहा जनता का अपार विश्वास और समर्थन हमें रायगढ़ की समृद्धि की दिशा में एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन भाजपा सरकार के ट्रिपल इंजन को मजबूत बनाने और कमल को खिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसानों को दिए गए एक मुश्त धान खरीदी की राशि,महतारी वंदन योजना के तहत सत्तर लाख महिलाओं को हर माह दिए जाने एक हजार की राशि, 18 लाख गरीबों के आवास बनाने का काम,प्रदेश वासियों को राम लला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए विधायक ओपी ने कहा क्षेत्र की जनता जिस विश्वास से भाजपा को वोट दिया था हमने पूरी तन्मयता से जनता के विश्वास को पूरा किया। विष्णु देव साय सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है। नगरीय निकाय चुनावों में जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी तो विकास कार्यों में सुगमता के साथ तेजी आएगी। पुसौर क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों से भी उन्होंने अवगत कराया। इस दौरान मंडल पुसौर के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग एक कार्यकर्ता मौजूद रहे

Latest news
राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 26 जून तक मंगाए गए आवेदन महिला कांग्रेस ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई कर जताया विरोध, लगाए 'संविधान निर्माता अमर रहें... ओड़िशा से रायगढ़ लाकर महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़...जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब के मुख्य सप... विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक हुए सम्मानित पुरानी रंजिश में गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिम... एनटीपीसी का बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)से बालिका हो रही है सशक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय###12 से 17 जून के मध्य अभ्यर्थी पात्र/अपात्र सूची ... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान###मातृ मृत्यु दर में कमी लाने स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हु... कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर पेश कर भेजा जेल