विश्व साइकिल दिवस

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य निकाली गई साइकल रैली…अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर, लोगों को फिट रहने का दिया संदेश

रायगढ़, 1 जून 2025/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फिट इंडिया मोमेंट के तहत् विश्व साइकल दिवस के अवसर पर आज कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला रायगढ़ द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक दिनचर्या में फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। यह सायकल रैली रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से प्रारंभ होकर चक्रधर नगर चौक एवं चक्रधर नगर चौक से पुन: रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाप्त हुई। उक्त सायकल रैली में खेलो इंडिया लघु केन्द्र के खिलाड़ी, विभिन्न खेल अकादमियों तथा गणमान्य नागरिक सहित लगभग 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उक्त सायकल रैली में श्री दिलीप सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक(क्रिकेट),श्री जितेश्वर प्रधान, बैडमिंटन प्रशिक्षक खेलो इंडिया लघु केन्द्र रायगढ़, श्री शान्तनु गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण, श्री जय यादव ताईक्वांडो प्रशिक्षक, श्री उमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Latest news
राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 26 जून तक मंगाए गए आवेदन महिला कांग्रेस ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई कर जताया विरोध, लगाए 'संविधान निर्माता अमर रहें... ओड़िशा से रायगढ़ लाकर महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़...जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब के मुख्य सप... विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षक हुए सम्मानित पुरानी रंजिश में गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को भूपदेवपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिम... एनटीपीसी का बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)से बालिका हो रही है सशक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय###12 से 17 जून के मध्य अभ्यर्थी पात्र/अपात्र सूची ... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान###मातृ मृत्यु दर में कमी लाने स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित हु... कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर पेश कर भेजा जेल