Uncategorized

सहायक कलेक्टर आई ए एस युवराज मरमट ने तेलंगाना केडर की आईपीएस पी मोनिका से कोर्ट में रचाई शादी

कलेक्टर तारण सिन्हा ,जितेंदर यादव सहित अनेक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


रायगढ़ के अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट में हुआ विवाह


रायगढ़। जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी युवराज मरमट आज 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।

Latest news
लैलूंगा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम बैस्कीमुड़ा क... सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती हेतु 10 जुलाई से विकासखण्डवार लगेंगे कैम्प स्वास्थ्य विभाग के समस्त राष्ट्रीय प्रोग्राम के संबंध में आयोजित हुई समीक्षा बैठक...हाईरिस्क गर्भवती... जल भराव को सामान्य करने सड़क एवं दीवार तोड़कर बनाया गया पानी निकासी के लिए रास्ता... भारी बारिश के क... कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जल भराव क्षेत्रों का सुबह से निरीक्षण कर राहत कार्यों का लेते रहे जायजा...बाढ... छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की...एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के... तंत्र मंत्र के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सत्ता रहते गारे पेलमा प्रोजेक्ट स्वीकृत करने वाली भूपेश सरकार सत्ता जाते ही कर रही विरोध… भूपेश सरका... रायगढ़ विधान सभा मे शेड निर्माण सी सी रोड निर्माण से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 26 ल... आवास निर्माण में कम प्रगति वाले पंचायतों की हुई समीक्षा, तीन सचिवों को नोटिस...पीएम आवास की शत-प्रति...