Uncategorized

दो दिनों में 18 मवेशियों को किया गया गौठान शिप्ट, निदान 1100 में काल कर मवेशियों को पकड़ने लोगों द्वारा की जा रही है मांग

दो दिनों में 18 आवारा मवेशियों को किया गया गौठान शिफ्ट


निदान 1100 में काल कर मवेशियों को पकड़ने लोगों द्वारा की जा रही है मांग


रायगढ़। दो दिनों में शहर के मुख्य सड़कों पर घूमने वाले 18 आवारा मवेशियों को संबलपुरी शहरी गौठान में शिफ्ट किया जा रहा है। अब तक 65 मवेशियों को शिफ्ट किया जा चुका है।निगम कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी के निर्देश पर काऊ कैचर टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्रति दिवस शहर के मुख्य सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर संबलपुरी शहरी गौठान में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार को शहर के मुख्य मार्गो से पांच नंदी सांड को पड़कर संबलपुरी शहरी गौठान में शिफ्ट किया गया। इस दौरान सभी मवेशियों के सिंह एवं गले में दुघर्टना से बचाव के लिए रेडियम लगाया गया। इसी तरह टीकाकरण कर मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। गुरुवार को अलग-अलग जगह अटल चौक, कांशीराम चौक ,गजानंदपुरम कालोनी से 11 मवेशियों को पड़कर संबलपुरी शहरी गौठान में शिफ्ट किया गया। पूर्व में निगम प्रशासन द्वारा 1100 एवं एक अन्य मोबाइल नंबर जारी कर सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के संबंध में जानकारी देने की अपील की गई थी। इसपर शहरवासियों द्वारा निदान 1100 में कॉल कर मवेशियों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों के कॉल पर निगम की काऊ कैचर टीम द्वारा तत्काल कारवाई की जा रही है और मवेशियों को पड़कर संबलपुरी गौठान में शिफ्ट किया जा रहा है। काऊ कैचर टीम द्वारा गठन होने के बाद अभी तक 65 मवेशियों को पड़कर संबलपुरी गौठान में शिफ्ट किया गया है। सभी मवेशियों के टीकाकरण और स्वास्थ्य की जांच कराई गई है। पशु चिकित्सकों के निर्देश पर मवेशियों को दाना, हरा चारा और आहार दिया जा रहा है। निगम की काऊ कैचर टीम द्वारा हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर सतत रूप से भ्रमण कर मवेशियों को पकड़ने के साथ उनके सिंह और गले पर दूर से दिखाई देने वाले रेडियम पट्टी लगाने का भी कार्य किया जा रहा है।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...