Uncategorized

सुनील रामदास ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

सुनील रामदास ने मनकामेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक
रायगढ़ । जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने रूद्राभिषेक किया। मंदिर के पुजारी बाबा राम सिंह और 11 पुरोहितों द्वारा विधि विधान से भाजपा नेता सुनील रामदास के साथ नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार अग्रवाल (गोड़म) व अनूप बंसल और कई मातृशक्ति को रुद्राभिषेक कराया गया। इस विषय पर सुनील रामदास ने बताया कि सनातन हिन्दू जीवन पद्धति में श्रावण माह का विशेष महत्त्व होता है। क्योंकि इस माह में धरती का रंग हरा हो जाता है। इसका कारण यह है कि इस माह में वर्षा ऋतु होने के कारण जीवन को नव पंख लग जाता है। अतः वर्षा होती है, जिसके कारण प्रकृति द्वारा मिली बीज में अंकुरण की शक्ति पृथ्वी के सतह से बाहर निकलती है, जो कि पृथ्वी को हरा बनाने का कार्य करती है। इसीलिए इस माह के आरंभ से ही भारत के अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग प्रकार से प्रकृति पूजन की परंपराएं वैदिक काल से बनी हुई हैं। अतः शिव महिम्न के अनुसार जगत के उत्पत्ति कर्ता, पालक, संघारक व निराकार सदाशिव की पूजा की व्यवस्था आदिकाल से भारत में बनी हुई है। इसी तारतम्य में भगवान शिव की पूजा व रुद्राभिषेक आदि की जाती है। उन्होंने विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक करने हेतु मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा रामसिंह व 11 पुरोहितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest news
लैलूंगा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम बैस्कीमुड़ा क... सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती हेतु 10 जुलाई से विकासखण्डवार लगेंगे कैम्प स्वास्थ्य विभाग के समस्त राष्ट्रीय प्रोग्राम के संबंध में आयोजित हुई समीक्षा बैठक...हाईरिस्क गर्भवती... जल भराव को सामान्य करने सड़क एवं दीवार तोड़कर बनाया गया पानी निकासी के लिए रास्ता... भारी बारिश के क... कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जल भराव क्षेत्रों का सुबह से निरीक्षण कर राहत कार्यों का लेते रहे जायजा...बाढ... छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की...एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के... तंत्र मंत्र के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सत्ता रहते गारे पेलमा प्रोजेक्ट स्वीकृत करने वाली भूपेश सरकार सत्ता जाते ही कर रही विरोध… भूपेश सरका... रायगढ़ विधान सभा मे शेड निर्माण सी सी रोड निर्माण से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 26 ल... आवास निर्माण में कम प्रगति वाले पंचायतों की हुई समीक्षा, तीन सचिवों को नोटिस...पीएम आवास की शत-प्रति...