Uncategorized

24 जून संध्या 7 बजे रायगढ़ पहुँचेगा उत्कल ब्राम्हण स्वाभिमान यात्रा

24 जून संध्या 7 बजे रायगढ़ पहुँचेगा उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा

पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में संगठित होंगे विप्रजन

अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनायें–जिलाध्यक्ष अरुण पंडा

रायगढ़ ।उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा 24 जून को जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर रायपुर से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर संध्या 7 बजे रायगढ़ में विभिन्न विषयो पर चर्चा तथा 25 जून को घरघोड़ा में वृहद बैठक आहूत किया गया है।जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के मार्गदर्शन में रायगढ़ एवं घरघोड़ा में होने वाले कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की गई है।
विदित हो कि रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करना तथा उचित दिशा और दशा प्रदान करना है।यात्रा में बिलासपुर से उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत प्रत्येक जिले और ब्लाक से विप्रजन एवं स्थानीय विप्रजनों का बृहद समागम रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित रेड क्वीन (मैरिज हाल) में रात्रि 8 बजे से आगन्तुकों के साथ बैठक होगी जिसमें विभिन्न विषयों पर सार गर्भित चर्चा की जाएगी। वही 25 जून को प्रातः 8:30 बजे जलपान पश्चात सभी घरघोड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे जंहा पर बृहद बैठक सुनिश्चित है, इस बैठक में प्रदेश भर के उत्कल ब्राह्मणों के उन्नति तथा समाज हित पर ब्यापक चर्चा होना है। ततपश्चात भोजन एवं कार्यक्रम समापन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने उत्कल ब्राह्मणों से अपील किया है कि परस्पर प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण निर्मित होने वाले उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम जो पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 24 व 25 जून को स्वाभिमान यात्रा के रूप में निकल रही है उस यात्रा में रायपुर,महासमुंद, पिथौरा, बसना, सराईपाली, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, पुसौर, रायगढ़ घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा तहसील सहित जशपुर जिला के समस्त ब्राह्मण बन्धु उक्त कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर छत्तीसगढ़ के उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के इस प्रयास को सफल बनावें।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...