Uncategorized

कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर अस्पताल से डिस्चार्ज बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लेने रात में घरों में पहुंची टीम ,कलेक्टर स्वयं देर रात लेते रहे अपडेट

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अस्पताल से डिस्चार्ज बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लेने रात में घरों में पहुंची टीम

कलेक्टर सिन्हा देर रात तक लेते रहे बच्चों का हेल्थ अपडेट

रायगढ़। घरघोड़ा में स्कूली बस की दुर्घटना से घायल हुए बच्चों के बेहतर उपचार के लिए हर संभव मदद की जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हुए हैं। दुर्घटना में घायल 5 बच्चों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हाल चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शेष 25 बच्चों को घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। कलेक्टर सिन्हा ने इन सभी बच्चों के स्वास्थ्य की भी मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी बच्चे को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो तुरंत मेडिकल सहायता मुहैय्या कराने के निर्देश सीएमएचओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद रात में प्रत्येक बच्चे के घर टीम भेजकर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य रही। कलेक्टर श्री सिन्हा भी देर रात तक बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट लेते रहे। बच्चों के पालकों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। कलेक्टर सिन्हा ने हर संभव मदद के निर्देश दिए हुए हैं।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...