आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

जिला अस्पताल के पास तलवार लहराते युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

रायगढ़, 12 मई 2025 । कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल के पुराने गेट के पास एक युवक को तलवार लहराते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवक राहगीरों को डराने धमकाने की नीयत से सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम हथियार के साथ घूम रहा था। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल के निर्देश पर प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत व आरक्षक मनोज पटनायक और उत्तम सारथी की टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सदानंद कलेत पिता विपिन कलेत उम्र 24 वर्ष निवासी बापू नगर, मानकेशरी मंदिर, थाना कोतवाली रायगढ़ बताया। उसके कब्जे से तलवार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई कर रही है। टीआई सुखनंदन पटेल की अगुवाई में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम रही।

Latest news
श्री जगन्नाथ मंदिर महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा, सैकड़ों भक्तों ने क... ड्राइवर के झांसे में आ गया सेल्स गर्ल और लूटा ली अस्मत, आरोपी गिरफ्तार तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को सड़क स... जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर...समय-सीमा में... हुनर है तो कल है - युवा शक्ति, देश की शक्ति..यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौश... बरसात में बढ़ता है सर्पदंश का खतरा, समय पर इलाज से बचाई जा सकती हैं जानें...झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल ... वार्ड में कभी भी पहुंच जाऊंगा, अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई - महापौर जीवर्धन चौहान...सफाई व्यवस्थ... धरमजयगढ़ के क्रोंधा देवमारीडांड में दंपति के जले हुए शव मिलने का मामला, हत्या एवं साक्ष्य छिपाने का ... सात दिनों में शुरू होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ मकान, जिला पंचायत सीईओ ने कोड़ातराई में... 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, खरीफ 2026 के लिए अधिसूचना जारी....धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक...