छात्रों को टी सी देने के निर्देश

वेदिक इंटरनेशनल स्कूल पर हुई कार्यवाही, दोनों बच्चों को तत्काल टी.सी. देने का निर्देश…जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने लिया संज्ञान, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र

कलम में बहुत ताकत होती है बस शर्त यह है कलम का उपयोग जनहित और लोकहित में किया जा रहा हो। फिर चाहे वह कलम प्रशासनिक अधिकारियों के हो या फिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का, कलम की नोक जब न्याय के लिए टेढ़ी होती है फिर पीड़ित को इंसाफ पाने से कोई नहीं रोक सकता है।वेदिक इंटरनेशनल स्कूल के अमानवीय कृत दो बच्चों के टी. सी. देने के एवज में उसके मां से 6 लाख 15 हजार के मांग करने के संबंध में खबर का प्रकाशन किया था। आवेदिका के आवेदन पत्र और मीडिया खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की अपेक्षा के बाद रायगढ़ जिला शिक्षा विभाग हरकत में आया है। इस मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल को तत्काल प्रियंका पांडेय पति स्वर्गीय विनय पांडेय के दोनों बच्चों का टी.सी. देने को तत्काल निर्देशित किया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ जिला पंचायत परिसर, छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ ने पत्र क्रमांक/2443 जारी कर संचालक / प्राचार्य वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली जिला-रायगढ़ को पीड़ित परिवार को टी.सी. प्रदाय करने को कहा है। संदर्भित पत्र के माध्यम से आवेदिका श्रीमती प्रियंका पाण्डेय पति स्व. श्री विनय पाण्डेय ग्राम-टाड़ापारा पो. गोरपार तह. – खरसिया जिला-रायगढ़ (छ.ग.) के दोनों बच्चे विभोर पाण्डेय कक्षा 10 वीं एवं विशेष पाण्डेय कक्षा-8 वीं का आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण फीस माफ कर टी.सी. प्रदाय करने संबंधी पत्र जारी किया गया था, परन्तु आज पर्यन्त आपके द्वारा आवेदिका को टी.सी. प्रदाय नहीं किया गया है। आपको निर्देशित किया जाता है कि आवेदिका के दोनों बच्चों को तत्काल टी.सी.प्रदाय कर कलेक्टर महोदय एवं इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित