दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने आरोपी को यूपी में पकड़ा

20 अप्रैल, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी चंदू यादव को उत्तर प्रदेश के भदोही से रायगढ़ लाया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय युवती ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत 9 अप्रैल 2025 को दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में आरोपी चंदू यादव से परिचय हुआ था, जब वह रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। मई 2023 से आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे सम्बलपुर (ओडिशा) ले गया। अगस्त 2024 में मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया और खुद आसनसोल चला गया। फरवरी 2025 में आरोपी ने अपने गांव में शादी करने की बात कही, लेकिन रिपोर्ट करने पर पीड़िता को आपत्तिजनक फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने समूची घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां से उसे अभिरक्षा में रायगढ़ लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, संदीप भगत और आरक्षक सुरेंद्र भगत शामिल थे।

Latest news
चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल आज जयंती पर विशेष ###राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा महान संत पूज्य अघोरेश्वर पूज्य अघोरेश्वर का ... श्रीमती श्वेता वर्मा ने कथक नृत्य से पूरे चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी चक्रधर समारोह 2025###रायगढ़ घराने की ठुमरी पर थिरकी बिलासपुर की इशिका गिरी...कथक नृत्य, सरस्वती वंदन... रायपुर से आई ओडिसी नृत्य की कलाकाराओं भूमिसूता मिश्रा एवं लिप्सा रानी ने दिखाया आकर्षक नृत्य कौशल रायगढ़ जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही ,अब आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धरा ग... चक्रधर समारोह 2025###ओड़िशी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति से सजी चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या...डॉ. दीप... पुलिस अधीक्षक ने किया पूंजीपथरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, कहा – “थाना आने वाले पीड़ित से सकारात्मक व... अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई : 23 टन कबाड़ के साथ ट्रक को पकड़ा, करीब 17 लाख की ... लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर की दो मोटरसाइकिल बराम...