मुख्यमंत्री सम्मान

मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट कार्य पर राम कुमारी चौहान का किया सम्मान

रायगढ़, 9 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के ट्रांसपोर्ट नगर किरोड़ीमल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती राम कुमारी चौहान को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।
राम कुमारी चौहान को यह सम्मान पोषण ट्रैकर एप पर शत-प्रतिशत एंट्री करने, हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की विशेष देखभाल करने, कुपोषण मुक्ति की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बेहतर क्रियान्वयन, महतारी वंदन योजना से अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, सुकन्या समृद्धि योजना में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें समाज निर्माण में आधार स्तंभ बताया। राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करने पर राम कुमारी चौहान जिले के आंगनबाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी। कलेक्टर श्री गोयल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने राम कुमारी चौहान को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...