ऑनलाइन सट्टा के आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एनराइड मोबाइल और नकदी जब्त

रायगढ़, 08 फरवरी । जूटमिल पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को धर-दबोचा और उसके पास से मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें एफसीआई गोदाम के सामने एक व्यक्ति के मोबाइल के जरिए सट्टा लिखने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेही निरंजन साहू (44), निवासी नावापारा, कबीर चौक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ और कंगालू बरेठ के कहने पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का दांव लगवा रहा था। वह व्हाट्सएप के जरिए सट्टा पट्टी की एंट्री करता और नकदी के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से भी रकम वसूलता था। बाद में वह मूल खाईवाल पप्पू और कंगालू बरेठ को हिसाब सौंपकर कमीशन लेता था। पुलिस ने आरोपी के पास से ओप्पो मोबाइल फोन, मनी ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड और 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06(ख) और 07 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार तथा आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल रहे।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...