सम्मान

रामचन्द्र शर्मा हुए स्वामी विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित


राजधानी मे संस्कार पब्लिक स्कूल की धूम
प्राचार्या रश्मि शर्मा को भी मिला अवार्ड


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने के लिए स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन ने बताया कि ईयू संस्था के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले भारतवर्ष के स्कूलों व उनके डायरेक्टर तथा प्राचार्य के द्वारा की जा रही गतिविधियों के लिए नाम आमंत्रित किए गए थे। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक कार्य, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, खेल-कूद कार्यक्रम अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर नामांकन किया गया था। जिसमें शानदार कार्य करने को लेकर संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। ज्ञात हो कि रामचन्द्र शर्मा से शिक्षित सौ से अधिक विद्यार्थी डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, मजिस्ट्रेट, पुलिस निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक आदि पदों पर विराजमान हैं साथ ही संस्कार पब्लिक स्कूल के दो सौ से अधिक विद्यार्थी एमबीबीएस, आईआईटी, एमबीए, एनडीए, यूपीएससी परीक्षाओं में सफलता का परचम लहरा चुके हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी प्रकार शानदार प्रबंधन एवं बेहतरीन एकेडमिक व्यवस्था के लिए संस्कार स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा को भी स्वामी विवेकानंद अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के शानदार प्रदर्शन एवं अवार्ड प्राप्ति से स्कूल के टिचिंग एवं नॉनटिचिंग स्टॉफ व पालकगण, रायगढ़वासी बधाई देते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।

Latest news
उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित... विशेषज्ञों ने विद्युत ... कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प: वडनगर से बनारस तक निकलेगी ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’, 1 ... नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण...पांच परिवारों का राजीनामे के आधार पर पु... जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर...समय-सीमा बै... “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेक बाउंस के 15 मामलों के स्थायी वारंटी को झा... महापल्ली स्कूल में दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति ने बांटे कमजोर तबके के छात्राओं को शिक्षा उपस्कर दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड   अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्... दो अलग अलग थानों में महिलाओं से व्यभिचार करने वालों की हुई गिरफ्तारी