दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर बालिका का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

08 दिसंबर, रायगढ़ । खरसिया पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पोक्सो और दुष्कर्म की धारों पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कल 7 दिसंबर को बालिका अपने परिजन के साथ थाना खरसिया में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव द्वारा महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का विस्तृत कथन कराया गया जिसमें बालिका ने बताया कि कार्तिक जायसवाल से जान पहचान है, जुलाई 2024 से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण कर रहा है, बालिका बताई कि माता-पिता काम पर जाने के बाद अकेली पाकर उसने कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और अब शादी से इनकार कर रहा है। थाना खरसिया में आरोपित पर अपराध क्रमांक 725/2024 धारा 64(2)एम,65(1) बीएनएस, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर त्वरित कार्यवाही कर करते हुए टीआई कुमार गौरव साहू द्वारा आरोपी कार्तिक जायसवाल (उम्र 26 साल) निवासी पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र थाना खरसिया को आज सुबह गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...