Uncategorized
गुरुपूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

गुरुपूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान वऔर आभार प्रकट करते हुए श्री बघेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रौशनी फैलाने वाले गुरुओं द्वारा दी गयी अमूल्य शिक्षा को जीवन मे आत्मसात कर हमें सदैव आगे बढ़ना चाहिए। @गुरु-पूर्णिमा