मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 दिसम्बर को रहेंगे रायगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर…नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण…उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में होंगे शामिल

रायगढ़, 2 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 3 दिसम्बर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रात: 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11.55 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान हेलीपेड, रायगढ़ पहुचेंगे। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक वे नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात दोपहर 1.05 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक वे नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2.05 बजे से 3.30 बजे तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात अपरान्ह 3.35 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान, रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Latest news
रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईट आटा निर्माण व आपूर्ति के लिए 5 जून तक मंगाए गए प्रस्ताव राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम...नुक्कड़-नाटक के माध्यम से तम्बाकू के... छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल क... जूटमिल पुलिस की ग्राम गुड़गहन में दबिश, अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर महुआ शराब ब... रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की गरिमामय विदाई महापल्ली विद्यालय में पदस्थ चपरासी मकरध्वज प्रधान हुए सेवानिवृत , शालेय स्टाफ और एस. एम. डी. सी. के ... शहर पहुंची सीसीपीएल ट्रॉफी, हुआ अनावरण वनरक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को प्रदाय किया गया नियुक्ति पत्र जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित...कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07762-223750 पर दे सकते है सूचना एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु आरसी बुक में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक...जिला परिवहन विभाग ने नंबर अपडेट...