Uncategorized

24 जून संध्या 7 बजे रायगढ़ पहुँचेगा उत्कल ब्राम्हण स्वाभिमान यात्रा

24 जून संध्या 7 बजे रायगढ़ पहुँचेगा उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा

पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में संगठित होंगे विप्रजन

अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनायें–जिलाध्यक्ष अरुण पंडा

रायगढ़ ।उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा 24 जून को जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर रायपुर से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर संध्या 7 बजे रायगढ़ में विभिन्न विषयो पर चर्चा तथा 25 जून को घरघोड़ा में वृहद बैठक आहूत किया गया है।जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के मार्गदर्शन में रायगढ़ एवं घरघोड़ा में होने वाले कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की गई है।
विदित हो कि रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करना तथा उचित दिशा और दशा प्रदान करना है।यात्रा में बिलासपुर से उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत प्रत्येक जिले और ब्लाक से विप्रजन एवं स्थानीय विप्रजनों का बृहद समागम रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित रेड क्वीन (मैरिज हाल) में रात्रि 8 बजे से आगन्तुकों के साथ बैठक होगी जिसमें विभिन्न विषयों पर सार गर्भित चर्चा की जाएगी। वही 25 जून को प्रातः 8:30 बजे जलपान पश्चात सभी घरघोड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे जंहा पर बृहद बैठक सुनिश्चित है, इस बैठक में प्रदेश भर के उत्कल ब्राह्मणों के उन्नति तथा समाज हित पर ब्यापक चर्चा होना है। ततपश्चात भोजन एवं कार्यक्रम समापन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने उत्कल ब्राह्मणों से अपील किया है कि परस्पर प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण निर्मित होने वाले उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम जो पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 24 व 25 जून को स्वाभिमान यात्रा के रूप में निकल रही है उस यात्रा में रायपुर,महासमुंद, पिथौरा, बसना, सराईपाली, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, पुसौर, रायगढ़ घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा तहसील सहित जशपुर जिला के समस्त ब्राह्मण बन्धु उक्त कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर छत्तीसगढ़ के उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के इस प्रयास को सफल बनावें।

Latest news
चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन...10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूज... कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार चक्रधर समारोह 2025...सुर-ताल, छंद और घुंघरू की आठवीं संध्या..पद्मश्री स्व.डॉ सुरेन्द्र दुबे को चक्रध... चक्रधर समारोह 2025...अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य समापन...फाइनल दंगल में ... चक्रधर समारोह 2025...रायगढ़ घराने की कथक परंपरा को जीवंत करती वासंती वैष्णव और उनकी टीम की अनूठी प्र... चक्रधर समारोह 2025...अबूझमाड़ के विश्व प्रसिद्ध मल्लखंब दल ने दिखाया ताकत, संतुलन और लचीलेपन का अद्भ... चक्रधर समारोह 2025...देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य ... चक्रधर समारोह 2025...सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन...मैया मोरी मैं नहीं माखन खा... चक्रधर समारोह 2025 : संगीता कापसे ने कथक में झलकाया कृष्ण लीला और भक्ति भाव अजीत कुमारी कुजूर और उनकी टीम ने भरतनाट्यम से दिखाई दक्षिण भारत की झलक...रायपुर की सुप्रसिद्ध नृत्या...