ओपी चौधरी का चुनावी जन संपर्क

विकास से अछूता नहीं रहेगा किरोड़ीमल नगर – वित्त मंत्री ओपी

विकास का किया वादा

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर भी विकास से अछूता नहीं रहेगा। उक्त बाते वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भाजपा द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक चुनावी सभा के दौरान कही। आम जनता से मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ओपी ने कहा किरोड़ीमल नगर से मेरा आत्मीय जुड़ाव है। भाजपा से जुड़े सभी 15 पार्षदों को विजयी बनाकर नगर में भाजपा की सरकार बनाइए । नगर विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। जनता को आश्वस्त करते हुए कहा भाजपा की सरकार बनने पर किरोड़ीमल नगर को शिक्षा, खेल, और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ओपी चौधरी के आगमन को लेकर जनता के मध्य अभूतपूर्व उत्साह रहा। सभा पूर्व नगर के सभी वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया।सांसद राधे श्याम राठिया ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का जनता से परिचय कराते हुए कहा भाजपा के संकल्प पत्र और घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं, वे सभी वादे पूरे होंगे । भाजपा की सरकार आने पर किरोड़ीमल नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।सभा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नगर के विकास को रोक दिया था। भाजपा के पहले कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे,वही रफ्तार अब फिर से देखने को मिलेगी।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...