सम्मान

विकास सिंह ठाकुर को गणित विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

रायगढ़ । रायगढ़ के किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के गणित के विभागाध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर को डॉक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी , कोटा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से गणित विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई । उनके रिसर्च का विषय था – एल्गोरिथम्स फॉर द मिनिमम कनेक्टेड डॉमिनेटिंग सेट प्रोब्लम ।
डॉक्टर विकास सिंह ठाकुर ने अपने रिसर्च टॉपिक पर चर्चा के दौरान बताया कि हम एल्गोरिथम्स के द्वारा किस प्रकार न्यूनतम कनेक्टेड डॉमिनेटिंग सेट प्रॉब्लम ज्ञात कर सकते हैं । उन्होंने विभिन्न प्रकार के एल्गोरिथम्स का जिक्र करते हुए उनके द्वारा डॉमिनेटिंग सेट किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है ,यह बताया । उनमें से कुछ प्रमुख निम्न हैं –

  1. मैट्रिक्स एल्गोरिथम फॉर फाइंडिंग मिनिमम डॉमिनेटिंग सेट
  2. न्यू ग्रीडी कंस्ट्रक्शन फॉर मिनिमम कनेक्टेड डॉमिनेटिंग सेट
  3. कंस्ट्रक्शन ऑफ मिनिमम कनेक्टेड डॉमिनेटिंग सेट बाय यूजिंग AJK अल्गिरिथम
  4. एल्गोरिथम्स फॉर कंस्ट्रक्शन ऑफ द प्रिंसिपल सीक्वेंस ऑफ एट मैट्रॉयड रैंक फंक्शन
  5. अल्गोरिथम्स ऑन कैलकुलेटिंग द मिनिमम डॉमिनेटिंग कनेक्टेड सेट फॉर एफिशिएंट राउटिंग इन एडहॉक वायरलेस नेटवर्क
    इसके साथ ही श्री ठाकुर ने इसकी भविष्य में क्या उपयोगिता होगी इसपर भी प्रकाश डाला।
    उन्होंने अपना यह शोध कार्य गाइड डॉक्टर हीरल राजा , प्रोफेसर, गणित , डॉ सी वी रमन यूनिवर्सिटी, कोटा, बिलासपुर, छत्तीसगढ के मार्गदर्शन में किया ।
    डॉक्टर विकास सिंह ठाकुर के गणित में पी एच डी की उपाधि प्राप्त करने में उनकी माता स्वर्गीय मोंगरा सिंह ठाकुर और पिता विनोद सिंह ठाकुर का आशीर्वाद रहा । भाई संतोष, प्रवीण और मनोज तथा बहन साधना और माधवी का सहयोग रहा । विकास सिंह ठाकुर की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उनके मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने भी श्री ठाकुर को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित