Uncategorized

तालाबों को बेजा कब्जा करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर तालाबों को बचाने का प्रयास करना चाहिए

तालाबों को बेजा कब्जा करने वालो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही कर तालाबों को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि भुजबधान तालाब और अन्य जगहों पर भू माफिया या अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है और शासन प्रशासन मौन है,या उनकी जानकारी में नहीं है।पर अवैध कब्जा धारियों को कानून और शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है।सबसे प्राचीन और धार्मिक महत्व का सबसे बड़ा तालाब भुजबधान तालाब में बावली कुंवा की ओर से धांगर डीपा तक जहां तहां अवैध कब्जा किया जा रहा है।जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
भुजबधान तालाब के बावली कुंवा की तरफ चार मोहल्लों का पानी आता है वहां कब्जा करने से पानी निकासी की समस्या उत्पन्न होने का खतरा है।बारिश में वैसे भी उस क्षेत्र में डुबान का खतरा बना रहता है।

पूरी दुनिया भी नदियों, तालाबों, जलस्रोतोंऔर जंगल को बचाने के लिए विश्व स्तरीय अभियान चला रही है।एक तरफ जैव जगत और जीवन को बचाने तथा सुंदर सृष्टि की रक्षा के लिए सरकारें नदी, तालाब, जलस्रोतोंऔर जंगल को बचाने अर्थात संरक्षण,संवर्धन और सौंदर्यीकरण करने हेतु विशेष अभियान चला रही हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें बर्बाद करने का अपराधिक कृत्य कर रहे हैं।इस पर जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही कर तालाबों को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा ने इसे बड़ी गंभीरता से लिया है।जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जिलाप्रशासन को इस दिशा में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा प्रबुद्ध नागरिकों से जल,जंगल और ज़मीन को बचाने के लिए सबको मिलजुलकर प्रयास करने कीअपील की है। मोर्चा का मानना है की हम सब मिलजुल कर ही प्रयासों से सुंदर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त जिला बनाने हेतु सफल हो सकेंगे।

बासुदेव शर्मा एडवोकेट
सचिव
जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा
रायगढ़, छत्तीसगढ़
+919406218607

Latest news
लैलूंगा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम बैस्कीमुड़ा क... सुरक्षा जवानों के पंजीयन एवं भर्ती हेतु 10 जुलाई से विकासखण्डवार लगेंगे कैम्प स्वास्थ्य विभाग के समस्त राष्ट्रीय प्रोग्राम के संबंध में आयोजित हुई समीक्षा बैठक...हाईरिस्क गर्भवती... जल भराव को सामान्य करने सड़क एवं दीवार तोड़कर बनाया गया पानी निकासी के लिए रास्ता... भारी बारिश के क... कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जल भराव क्षेत्रों का सुबह से निरीक्षण कर राहत कार्यों का लेते रहे जायजा...बाढ... छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था की...एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के... तंत्र मंत्र के चक्कर में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार सत्ता रहते गारे पेलमा प्रोजेक्ट स्वीकृत करने वाली भूपेश सरकार सत्ता जाते ही कर रही विरोध… भूपेश सरका... रायगढ़ विधान सभा मे शेड निर्माण सी सी रोड निर्माण से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 26 ल... आवास निर्माण में कम प्रगति वाले पंचायतों की हुई समीक्षा, तीन सचिवों को नोटिस...पीएम आवास की शत-प्रति...