Uncategorized

सुबह 07 से 09 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

सुबह 07 से 09 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ी संचालन के समय में हुआ परिवर्तन

रायगढ़, 31 मई 2024/ ग्रीष्म काल में आगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए आंगनबाड़ी संचालन की अवधि सुबह 07 बजे से 09 तक कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी संचालन की अवधि को 04 घण्टे निर्धारित करते हुए 01 जुलाई तक प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक करने हेतु निर्देश जारी किया गया था। वर्तमान में भीषण गर्मी होने कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र इस भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक किया गया है। गर्मी कम होने पर पुन: 01 जुलाई तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। 01 जुलाई के पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय पूर्ववत 9.30 बजे से 3.30 बजे तक किया जायेगा।

Latest news
चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल आज जयंती पर विशेष ###राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा महान संत पूज्य अघोरेश्वर पूज्य अघोरेश्वर का ... श्रीमती श्वेता वर्मा ने कथक नृत्य से पूरे चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी चक्रधर समारोह 2025###रायगढ़ घराने की ठुमरी पर थिरकी बिलासपुर की इशिका गिरी...कथक नृत्य, सरस्वती वंदन... रायपुर से आई ओडिसी नृत्य की कलाकाराओं भूमिसूता मिश्रा एवं लिप्सा रानी ने दिखाया आकर्षक नृत्य कौशल रायगढ़ जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही ,अब आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धरा ग... चक्रधर समारोह 2025###ओड़िशी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति से सजी चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या...डॉ. दीप... पुलिस अधीक्षक ने किया पूंजीपथरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, कहा – “थाना आने वाले पीड़ित से सकारात्मक व... अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई : 23 टन कबाड़ के साथ ट्रक को पकड़ा, करीब 17 लाख की ... लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर की दो मोटरसाइकिल बराम...