Uncategorized

मां काली की मनौती के लिए बच्चे की बलि देने का कुत्सित प्रयास, आरोपी बड़ साला और बहनोई गिरफ्तार , रेंगाली पुलिस कर रही है मामले की जांच

मां काली की मनौती के लिए बच्चे की बलि देने का कुत्सित प्रयास

आरोपी बड़ साला और बहनोई गिरफ्तार , रेंगाली पुलिस कर रही है मामले की जांच


रायगढ़ । चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से लगा सकरबोगा सांपखार जंगल से आगे ओडिसा के रेंगाली थाना ग्राम झारगांव के जंगल में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के महापल्ली निवासी बाल्मिकी यादव और उसके बहनोई बसंत भोई ग्राम दयाडेरा थाना रेंगाली द्वारा मां काली की पूजा अर्चना कर एक नाबालिक को बली देते कुत्सित प्रयास करते हुए ओडिसा झारगांव के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दी। ग्रामीणों की सजगता से एक नाबालिक अंधविश्वासी के मनौती के चक्कर में बली होने से बाल बाल बच गया। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महापल्ली थाना चक्रधर नगर निवासी बाल्मिकी यादव पिता स्वर्गीय डीलेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष और उसके बहनोई बसंत भोई पिता जामिल भोई उम्र 25वर्ष ग्राम दयाडेरा चौकी कनकतोरा थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा ओडिसा निवासी द्वारा ग्राम झारगांव निवासी एक लगभग 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे को एक सौ रुपए देकर उसे ठग कर जंगल में स्थित पूजा स्थल ले आए और पूजा पाठ शुरू कर दी।इसी बीच लड़के के माता को इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल पहुंच कर बली देने से पहले ही पकड़ लिया।घटना स्थल पर बसंत भोई पकड़ा गया जबकि उसका बड़ साला बाल्मिकी फरार हो गया था। घटना की जानकारी रेंगाली थाना प्रभारी अभिमन्यु दुर्गा सहित कनकतोरा चौकी प्रभारी रमेश कुमार भईसाल घटना स्थल पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में लेकर विवेचना शुरू कर दी है। बच्चे की मां की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 363,364और 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई । आज रेंगाली ओडिसा पुलिस आरोपी बाल्मिकी यादव को महापल्ली उसके निवास स्थान लाकर मामले की जांच कर रही है। रेंगाली थाना प्रभारी अभिमन्यु दुर्गा ने बताया कि अभी मामला विवेचना में है ,आरोपी बाल्मिकी का कहना है कि वह मां काली का उपासक है। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...