चक्रधर समारोह

चदरिया झीनी रे झीनी, राम नाम रस भीनी…पद्मश्री रंजना गौहर ने कबीर के जीवनी पर दी ओडिसी नृत्य की सजीव प्रस्तुति

भक्तिकाल के महान कवि कबीर का जीवन नृत्य विधा के जरिए आज चक्रधर समारोह के मंच पर तब सजीव हो उठा जब पद्मश्री रंजना गौहर ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से उनकी जीवन यात्रा को दिखाया। रहस्यवादी कवि कबीर के अपने माता नीमा और पिता नीरू से संवाद और उनके जीवन के अलग अलग पड़ावों, उनकी सीख और अनुभवों को पद्मश्री रंजना गौहर और उनके साथी कलाकारों ने नृत्य मुद्राओं से रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कबीर के दोहों और भजन पर सुरमयी और लयबद्ध प्रस्तुति देखना दर्शकों के लिए अद्भुत अनुभव रहा।
श्रीमती रंजना गौहर को ओडिसी नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए 2003 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह भारत के राष्ट्रपति से 2007 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। वे ख्यातिप्राप्त नृत्यांगना होने के साथ ही प्रसिद्ध पटकथा लेखक, कोरियोग्राफर और फ़िल्म निर्मात्री भी हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ,बचपन में कथक सीखने के बाद उन्होंने मणिपुरी नृत्य सीखा और ओडिसी नृत्य से साक्षात्कार होने पर उन्होंने अपना जीवन इसी नृत्य शैली को समर्पित कर दिया। उन्होंने डॉक्यूमेंट्रीज बनाकर ओडिसी नृत्य को पूरे देश में विशिष्ट पहचान दिलाई। मिले। उन्होंने अपनी किताब ओडिसी, ‘द डांस डिवाइन’ में ओडिसी नृत्य की बारीकियों को बताया है। ‘ओडिसी’ ओडिशा राज्य की एक शास्त्रीय नृत्य शैली है। इस शैली का जन्म मंदिर में नृत्य करने वाली देवदासियों के नृत्य से हुआ था।

Latest news
रेडी टू ईट एवं फोर्टिफाईट आटा निर्माण व आपूर्ति के लिए 5 जून तक मंगाए गए प्रस्ताव राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम...नुक्कड़-नाटक के माध्यम से तम्बाकू के... छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल क... जूटमिल पुलिस की ग्राम गुड़गहन में दबिश, अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर महुआ शराब ब... रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की गरिमामय विदाई महापल्ली विद्यालय में पदस्थ चपरासी मकरध्वज प्रधान हुए सेवानिवृत , शालेय स्टाफ और एस. एम. डी. सी. के ... शहर पहुंची सीसीपीएल ट्रॉफी, हुआ अनावरण वनरक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को प्रदाय किया गया नियुक्ति पत्र जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित...कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07762-223750 पर दे सकते है सूचना एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु आरसी बुक में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक...जिला परिवहन विभाग ने नंबर अपडेट...