बिहा बइल उत्सव

नदियों से जुड़ी है देश वासियों की आस्था – ओपी चौधरी…ओडिसा के 7 दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ । झारखंड चुनाव प्रचार से वापस आते समय छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी निकटवर्ती राज्य ओडिसा के सुंदरगढ़ स्थित ईब नदी के तट पर आयोजित सात दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए। यह उत्सव पहली बार आयोजित हुआ है। नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु मनाए जा रहे इस उत्सव में शामिल होकर ओपी चौधरी ने आम जनता को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान ओपी ने कहा नदी हम सभी के लिए पूजनीय है और सनातन धर्म में नदियों के प्रति देश वासियों के आस्था का इतिहास पुराना रहा है। सनातन धर्म में नदियों का महत्व बताते हुए ओपी ने कहा नदियों को देवी के रूप में पूजे जाने की परंपरा रही है ।नदियों की पूजा प्रकृति के प्रति आभार जताने का जरिया भी है। गंगा नदी को मोक्ष दायिनी माना जाता है। नदियों में स्नान पुण्यदायी माना जाता है।तन-मन की शुद्धि के साथ साथ अंतर्मन शांत होता है। नदियों के तट पर बहुत से तीर्थस्थल भी मौजूद हैं । नदियों के किनारे ही ऋषि-मुनियों ने ज्ञान प्राप्त किया था। नदियों से जुड़े विशेष त्योहार छठ पूजन एवं कुंभ मेला भारतीयों के जीवन में धार्मिक महत्व रखता है। वेद पुराणों में नदियों के महत्व को परिभाषित किया गया है। ऋग्वेद में सरस्वती जैसी पवित्र नदियों का उल्लेख है।सिंधु नदी के तट पर कई वेद और पुराणों की रचना हुई है। उत्सव के दौरान ओडिसा के डिप्टी स्पीकर भवानी शंकर भोई , झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest news
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के सेहत की लगातार करें मॉनिटरिंग: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी...गर्भवती महिलाओं... नाले की सफाई के लिए तोड़ी गई रामनिवास टॉकीज के सामने की दीवारें...जल भराव की समस्या से निबटने नाले क... पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बै... आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौ... श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: प्रदेशवासियों... होटल मेजबान संचालक अभियान से जुड़कर सुरक्षा के लिए लगाया सीसीटीवी, शहरवासियों से की अभियान से जुड़ने... फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ... पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर, खरसिया के ग्राम बकेली की घटन... गुरु शिष्य परम्परा के निर्वहन का अदभुत संगम बना अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा...गुरु बाबा प्रियदर्शी रा... नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल चुनाव का बिगुल बजा,23 जुलाई को मतदान...अधिसूचना जारी...एडवोकेट...