Uncategorized

जन भावना को देखते हुए चक्रधर समारोह करने प्रशासन हुआ सहमत : विजय अग्रवाल

जन भावना को देखते हुवे चक्रधर समारोह करने प्रशासन हुआ सहमत – विजय अग्रवाल

रायगढ़।     रायगढ़ पुराने समय से ही कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक गौरव पूर्ण नाम रहा है और जब से प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने रायगढ़ के आम जन के सहयोग से चक्रधर समारोह का आयोजन आरंभ किया तब से देश-दुनिया के कला एवं सांस्कृतिक नक्शे पर रायगढ़ का नाम और गौरवान्वित हुआ।

      पिछले 3 वर्षों से चक्रधर समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था, 2020, 2021 में कोरोना के कारण और 2022 में अज्ञात अन्य कारणों से। इस वर्ष भी चक्रधर समारोह आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन कि ओर से अस्पष्टता बनी हुई थी कि आयोजन होगा या नहीं, शासन की मंशा कम ही दिखाई देती थी।

      एैसी स्थिति में रायगढ़ शहर के कला-संगीत, साहित्य-संस्कृति से जुडे़ प्रबुद्ध लोगों ने, जनप्रतिनिधियों ने रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं भाजपा के संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल ने मिडिया के माध्यम से चक्रधर समारोह आयोजन कराने हेतु पूरजोर मांग उठाई थी।

      चलिये, देर आयद दुरूस्त आयद, आज जिला प्रशासन ने चक्रधर समारोह आयोजन हेतु बैठक आहूत की, बैठक शांतिपूर्ण रही और आम सहमति बनी कि इस वर्ष समारोह तीन दिवसीय होगा और नये आडोटोरियम पंजरी प्लांट में सम्पन्न होगा। समारोह की आकांक्षा रखने वाले सभी जनों को बधाई।  

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...