आज जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 नाम निर्देशन पत्र लिए गए

आज जिले के चार विधानसभाओ के लिए 13 नाम निर्देशन पत्र लिए गए
रायगढ़ ।आज 23 अक्टूबर को जिले की चार विधानसभाओं के लिए कुल 13 नाम निर्देशन पत्र लिए गए।रायगढ़ से 06 क्रमशः प्रकाश नायक (इंडियन नेशनल कांग्रेस),ओ पी चौधरी (भारतीय जनता पार्टी), शंकर लाल अग्रवाल (निर्दलीय),सफेद कुमार गुप्ता (निर्दलीय), बीर सिंह नागेश (हमर राज पार्टी) एवम गोपाल प्रसाद अग्रवाल (आम आदमी पार्टी) वही धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 2 नाम निर्देशन पत्र
हरिश्चंद्र राठिया (भारतीय जनता पार्टी)तथा लालजीत सिंह राठिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस) ,लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 क्रमशः श्रीमती सुनीति राठिया (भारतीय जनता पार्टी), विश्वनाथ सिदार (निर्दलीय),तथा श्रीमती विद्यावती सिदार (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा खरसिया विधानसभा क्षेत्र से 02 क्रमशः विनोद चंद्र सिंह राठौर (निर्दलीय) व महेश राम साहू (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है।आज 23 अक्टूबर को रायगढ़ के चारों विधानसभा में किसी के द्वारा नामांकन जमा नहीं किया गया है।इस प्रकार 21 अक्टूबर से अब तक कुल 24 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं, और 1 नामांकन जमा किया गया है।