39वें चक्रधर समारोह

चक्रधर समारोह में आज – जबलपुर की सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की दी गई मनमोहक प्रस्तुति…रायपुर की सुश्री रीति लाल ने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध गीत मोसे नैना मिलाई के पर दी कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति…

रायपुर की सुश्री रीति लाल ने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध गीत मोसे नैना मिलाई के पर दी कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति

रायगढ़/ 39वे चक्रधर समारोह के पांचवे दिन आज रायपुर की सुश्री रीति लाल ने अमीर खुसरो के प्रसिद्ध मोसे नैना मिलाई के गीत पर नृत्य और भाव की बहुत ही सुंदर और सुमधुर कत्थक की प्रस्तुति दी जिसने लोगो का मन मोह लिया। छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाई के गीत के स्वर अनिलभान भट्टाचार्य और कंपोजिशन अनुरेखा घोष कोलकाता द्वारा दिया गया है। सुश्री रितीलाल को अनेक राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है। सुश्री रीति लाल श्री तरुण शर्मा की शिष्या है।

जबलपुर की सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

रायगढ़। 11 सितंबर। राजा चक्रधर समारोह की सांगीतिक यात्रा के पांचवे दिन आज कला प्रदर्शन के प्रथम चक्र समाप्ति के बाद द्वितीय चक्र में जबलपुर के सेनिया घराने से संबद्ध सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सुश्री अनुष्का सोनी चौथे पीढ़ी की विख्यात प्रतिष्ठित सितार वादिका है। सुश्री अनुष्का सोनी बाल्यावस्था से ही सांगीतिक शिक्षा अपने दादा श्री रूप कुमार सोनी और पिता से तालीम प्राप्त कर रही है। श्री रूप कुमार सोनी अंतर्राष्ट्रीय सीतार वादक है साथ ही प्रसिद्ध बासुरी वादक भी है। सुश्री अनुष्का सोनी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ग्वालियर में प्रथम स्थान, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कला उत्सव में प्रथम स्थान, भारत संस्कृति उत्सव में प्रथम स्थान सहित अनेक पुरुस्कार और सम्मान प्राप्त किए है।

Latest news
चक्रधरनगर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 26 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार पीएम सूर्यघर योजना से मुफ्त बिजली की राह हुई आसान, बिजली बिल में दिख रहा असर...जिंदगी में पहली बार द... संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रथोत्सव...विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई महाप्रभु जगन्... पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ग्राम लोईग में चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार जोरापाली इंडस्ट्रीज से चोरी का कोतरारोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश... एक विधि के साथ संघर्षरत बालक समेत... नि:शुल्क नीट और जेईई कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिये आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यशाला...कार्यशाला में... अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन...जनदर्शन के आयोजन दिवस में हुआ फेरबदल, मंगल... भेलवाटिकरा आयुष स्वास्थ्य मेला में 430 मरीजो का हुआ निशुल्क उपचार बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के ग्राम रा...