Uncategorized

बटमूल आश्रम परिसर स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर जीर्णोद्धार के लिए बनाई गई कमेटी… आज विधिवत पूजन अर्चन कर शुरू की गई तोड़ने का कार्य

बटमूल आश्रम परिसर स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर जीर्णोद्धार के लिए बनाई गई कमेटी

आज विधिवत पूजन अर्चन कर शुरू की गई तोड़ने का कार्य

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के पूर्वी अंचल के सबसे पुराना आश्रम बटमूल आश्रम परिसर में स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर अब काफी जीर्ण शीर्ण हो गया है। छत से पानी टपक़ने ,प्लास्टर गिरने लगे हैं,ऐसे में भगवान जगन्नाथ और उनके अग्रज भलभद्र बहन सुभद्रा जी के विग्रह को परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में स्थानांतरित कर दी गई है। लगभग 80 साल पुरानी यह मंदिर ईट और चुने के गारे से बनाया गया था। बटमुल आश्रम पूर्वांचल के धार्मिक आस्था का केंद्र है,अंचल के लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। 12 एकड़ में फैले यह आश्रम करीब तीन सौ साल पुरानी बताई जाती है जो बाबा दयाल दास जी की तपोभूमि रही है। इस आश्रम में समय समय सभी धार्मिक अनुष्ठान आंचलिक ग्राम वासियों के सहयोग से संपादित होते रहते हैं। रथ यात्रा , अन्नकुट , भागवत कथा के साथ साथ वैवाहिक कार्यक्रम ,व्रतोपनयन संस्कार जैसे सामाजिक गतिविधियां भी होती रहती है। वर्तमान में यह बटमूल आश्रम ट्रस्ट द्वारा सभी संचालन किया जाता है। मंदिर कायाकल्प के लिए श्री जगन्नाथ मन्दिर जीर्णोद्धार समिति गठित किया गया है जो अंचल के गणमान्य लोगों द्वारा बैठक आयोजित कर बनाया गया है। समिति ने आज शुभ मुहूर्त में जीर्णोद्धार कार्य करने के लिए मंदिर परिसर में विधिवत पूजन अर्चन किया गया और तोड़ने के लिए सब्बल चलाई गई। मंदिर का गर्भ गृह वही रहेगा बाकी परिसर को तोड़ कर नव निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अंचल वासियों से कमेटी जीर्णोद्धार कार्य हेतु तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है। मंदिर कायाकल्प हेतु चयनित कमेटी में अर्जुन साहू ग्राम साल्हेओना अध्यक्ष बनाए गए हैं। विकाश निषाद उपाध्यक्ष ,टीकाराम प्रधान महापल्ली सचिव, उसत निषाद बनोरा कोषाध्यक्ष,अवधूत सा सकरबोगा सह सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी में सदस्य
अशोक निषाद महापल्ली,गंगा राम सिदार बनोरा ,मनोज प्रधान लोइंग ,ललाट बेहरा कुकुर्दा,पंडु सिदार साल्हेओना तथा प्रमोद सा सकरबोगा के देखरेख में कायाकल्प संपादित होने जा रही है।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...