Uncategorized

नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण, ली जानकारी , व्यय प्रेक्षक सेंथिल कुमार बी पहुंचे रायगढ़

व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी पहुंचे रायगढ़

नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण, ली जानकारी

रायगढ़, 12 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र-02 के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निर्वाचन प्रक्रिया में व्यय अनुवीक्षण के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी आज रायगढ़ पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन के लिए जिला कार्यालय में बनाए विभिन्न नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।
इस दौरान व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी ने विजिल कक्ष के निरीक्षण करते हुए सी-विजिल एवं आचार संहिता उल्लंघन एवं निर्वाचन से संबंधित शिकायत हेतु स्थापित कक्ष नंबर में टोल फ्री नंबर 1950 में प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कंट्रोल रूम एवं पोस्टल बैलट एवं ईडीसी कक्ष का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर उपस्थित रही।
व्यय प्रेक्षक ने किया एफएसटी का निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर व्यय प्रेक्षक श्री सेंथिल कुमार बी आज रायगढ़ के बोंदा टिकरा पहुंचे। यहां उन्होंने फ्लाईंग स्क्वाड टीम का निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टीम को मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...