Uncategorized

अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सामने किया भाजपा प्रवेश , कांग्रेस की युवा राजनीति हुई ध्वस्त

अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति हुई ध्वस्त

रायगढ़ । तमनार प्रवास के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आज कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता रहे अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति के ध्वस्त होने की सियासी चर्चाएं सियासत गलियारों में जोरो पर है। अशोक अग्रवाल कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओ मे शुमार रहे है। 2004 के दशक से कांग्रेस की राजनीति की शुरुवात करने वाले अशोक अग्रवाल नंदेली हाउस के विश्वस्त सिपल सलाहकारों में एक माने जाते रहे है। दो दशकों तक कांग्रेस के लिए तन मन धन से समर्पित रहने वाले अशोक अग्रवाल तात्कालिक सांसद एवम वर्तमान मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव जी की अध्यक्षता वाली जिला सतर्कता एवम निगरानी समिति में 2010 से 2015 तक सदस्य भी रह चुके है। आम जनता के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने वाले अशोक कांग्रेस के फायर ब्रांड नेताओ मे एक है उनके कांग्रेस से अलग होकर भाजपाई मार्ग से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।।अशोक अग्रवाल 2010 से 2015 तक जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य एवम सभापति रह चुके इसके अलावा वे 2015 से 2017 तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अलावा 2017 से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे है। तमनार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष उनके हाथो भगवा पहन कर भाजपा प्रवेश करने वाले अशोक अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के पास नीति नियत दोनो का अभाव है। कांग्रेस के अंदर घुटन की बात कहते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा माननीय विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाए जाने से रायगढ़ जिले सहित प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयां मिलेगी। अशोक ने लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी मतों से जीता कर मोदी जी को प्रधान मंत्री बना सशक्त भारत के निर्माण की बात भी कही है।

Latest news
जूटमिल पुलिस ने गांधीनगर में मारपीट करने वाले दो विधि के साथ संघर्षरत बालक समेत छह आरोपियों को किया ... छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना: प्रतिभा खोज के तहत खिलाडिय़ों को मिलेगा खेलवृत्ति का लाभ...योजना ... हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के सेहत की लगातार करें मॉनिटरिंग: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी...गर्भवती महिलाओं... नाले की सफाई के लिए तोड़ी गई रामनिवास टॉकीज के सामने की दीवारें...जल भराव की समस्या से निबटने नाले क... पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बै... आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौ... श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: प्रदेशवासियों... होटल मेजबान संचालक अभियान से जुड़कर सुरक्षा के लिए लगाया सीसीटीवी, शहरवासियों से की अभियान से जुड़ने... फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ... पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ़्तार, खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर, खरसिया के ग्राम बकेली की घटन...