ईद मिलादुन्नबी

ईद मिलादुन्नबी के सादगी के साथ सफल आयोजन के लिए गठित की गई सिरतुन्नबी कमेटी का गठन,सर्वसम्मति से हाजी शेख मुबस्सिर को बनाया गया अध्यक्ष

रायगढ़। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के जामा मस्जिद में एक अहम बैठक रखी गई। जिसमे शहर के सभी मस्जिद के प्रमुखों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सिरतुन्नबी कमेटी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बता दें इस वर्ष पैगम्बरे इस्लाम की 1500 वीं जयंती मनाई जाएगी। जिसे पूरे सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

रायगढ़ सिरतुन्नबी कमेटी की जामा मस्जिद में एक अहम बैठक कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के सभी मोहल्ले से निकाले जाने वाले जुलूस की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय किया गया कि पूरे सादगी के साथ सभी मोहल्ले से जुलूस निकलकर चांदनी चौक में इकट्ठा होंगे। जहां से एक साथ बड़े ही शान शौकत के साथ चांदनी चौक से एकजुट होकर जुलूस पूरे शहर से होते हुए वापस चांदनी चौक में खत्म होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सिरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष के साथ कमेटी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं सम्मान किया गया।
बैठक में इस बात का प्रमुखता से निर्णय लिया गया कि आलम के आखरी नबी पैगंबर ए इस्लाम की जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पूरे इस्लामिक तरीके से आयोजन होगा। इसमें पावर जोन धूमाल आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित होगा और सादगी के साथ पैगंबर मोहम्मद सलल्लाहो अलैहे वस्सल्लम की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए जुलूस ए मोहम्मदी निकाली जाएगी।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...