एम एस पी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस

एम एस पी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

रायगढ़। जुनाडीह , जामगाँव , 15 अगस्त, 2025 को एम एस पी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एम एस पी स्टील एंड पावर लिमिटेड के COO  बी के सिंह,  वीर सेन सिंह,  राजीव रंजन सिंह,  जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर संजय सिंह परिहार, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती अल्का चौधरी पधारे थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  बी के सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी देने के साथ हुई। इसके बाद भारत माता के चरणों में दीप प्रज्वलित किया गया । विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं के जीवन और उनके योगदान के बारे में बताया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गाने, नृत्य और भाषण शामिल थे।
मंच संचालन कक्षा दसवीं की छात्राओं मुस्कान पड़ा, कशिश कुमारी, देवीकृष्णा बराल और अन्नपूर्णा खम्हारी द्वारा किया गया।

आज के मुख्य अतिथि महोदय बी के सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस दिन के महत्व को बताया एवं उन्हें खेल, शिक्षा, कला इत्यादि विविध क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्राचार्य महोदय  सतीश चंद्र चौधरी ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश की स्वतंत्रता की याद दिलाता है और हमें अपने देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। हमें अपने विद्यार्थियों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से भरने का प्रयास करना चाहिए।”
विद्यालय के हेड बॉय रवि रंजन कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
अंत में सभी को सेव बूंदी का वितरण किया गया।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...