राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025″ के दूसरे दिन यातायात पुलिस रायगढ़ ने चलाया जागरूकता अभियान

03 जनवरी, रायगढ़। रायगढ़ में "राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025" के तहत आज, दिनांक 03 जनवरी 2025 को यातायात पुलिस ने सवारी ऑटो चालकों और स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया।

सवारी ऑटो चालकों को जागरूक किया गया
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने शहर के ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी। उनके वाहनों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए। ऑटो संघ रायगढ़ के सदस्यों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
संत जेवियर स्कूल, बोईरदादर चक्रधरनगर, रायगढ़ में सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत और उनकी टीम ने करीब 700 छात्रों, शिक्षकों, और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी। एएसआई भगत ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सुरक्षित यात्रा के लिए उन्हें पालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित कहा गया और इन नियमों की जानकारी दी-

  1. सिग्नल का पालन करें: ट्रैफिक लाइट और संकेतों का पालन करना अनिवार्य है।
  2. ओवरस्पीडिंग और स्टंट से बचाव: तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट न करें।
  3. मोबाइल फोन का उपयोग न करें: वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें।
  4. मदिरापान के बाद वाहन न चलाएं: शराब पीकर गाड़ी चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।
  5. वाहन चलाने के लिए वैध लाइसेंस रखें।
    इस जागरूकता कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत के साथ प्रधान आरक्षक हेम सुंदर साहू और आरक्षक अंजोर साय टोप्पो ने अहम भूमिका निभाई। यातायात पुलिस रायगढ़ के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना और दुर्घटनाओं को कम करना है। इस पहल ने नागरिकों, खासकर युवाओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व को समझने का अवसर दिया। यह जागरूकता अभियान पूरे जनवरी माह जारी रहेगा, प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जावेगें ।
Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...