योग शिविर का शुभारंभ

बुनगा में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ…स्कूली बच्चों सहित गांव के लोगों ने किया योगाभ्यास

रायगढ़, 18 जून 2025/ जिला आयुष अधिकारी डॉ.गौराहा के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर आयुष के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय नायक के नेतृत्व में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में ग्राम-बुनगा के माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।
सरपंच श्री बेद प्रकाश साव के मुख्य आतिथ्य में योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उप सरपंच दीन बंधु, सहित अन्य पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में पहले दिन 60 लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, भृमरी, शवआसन, वृक्ष आसन, तिर्यक आसन, ताड़आसन, सर्वांग आसन, भुजंग आसन, मकर आसन, सिंह आसन इत्यादि अभ्यास करवाया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा इस तरह के आयोजन से सरपंच श्री बेद प्रकाश ने विभाग का धन्यवाद किया एवं अधिक से अधिक लोगों को शिविर में शामिल होने के लिए अपील किये।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...