छोटी छोटी बातें बन रही जानलेवा

छोटी छोटी बातें बन रही जानलेवा…बकरी चराने की बात पर टांगी से हमला कर अधेड़ व्यक्ति को किया घायल… आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 18 जून 2025 थाना कापू क्षेत्र के ग्राम कंड्राजा गेहूं बाड़ी विजयनगर में बकरी चराने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब गांव के एक व्यक्ति ने 55 वर्षीय व्यक्ति पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की रिपोर्ट पीड़ित की बेटी यशोदा दास महंत (उम्र 22 वर्ष) ने थाना कापू में दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 16 जून की रात करीब 8.30 बजे यशोदा के पिता दयालु दास महंत गांव के पियर दास के घर के पास खड़े थे, तभी गांव का ही पुरन साय राठिया (उम्र 55 वर्ष) वहां पहुंचा और आरोप लगाने लगा कि यशोदा उसकी बकरी खेत में चरा रही थी। इस पर दोनों में कहासुनी हुई, जिसमें दयालु दास ने समझाया कि गांव के सभी लोग बकरी चराते हैं, यह कोई नई बात नहीं है। विवाद बढ़ते ही पुरन साय राठिया ने दयालु दास को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। डरा-सहमा दयालु दास घर की ओर लौटने लगा, तभी पुरन साय अपने घर से टांगी लेकर आया और पीछे से दौड़कर दयालु दास पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दयालु दास को तुरंत ग्रामीणों द्वारा कापू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर थाना कापू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरन साय राठिया को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 109, 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज मामले में रिमांड पर भेज दिया है। कापू पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...