विकसित कृषि संकल्प

विकसित कृषि संकल्प अभियान: कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के लिए 29 मई से 12 जून तक चलेगा अभियान

रायगढ़, 28 मई 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट परिसर से किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप कृषकों से प्रत्यक्ष जुड़ाव तथा संवाद के माध्यम से देश के कृषि और किसान को सम्पन्न बनाने यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सहभागिता से क्रियान्वयन किया जाएगा।
विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य कृषकों को नवविकसित फसल किस्मों एवं कृषि तकनीकों की जानकारी, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की अनुशंसाओं के आधार पर रसायनिक उर्वरकों के संतुलित तथा वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरूक करना है। इसके साथ ही कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों का संकलन करते हुए अनुसंधान की कार्यनीति का निर्धारण करना है। अभियान के तहत वैज्ञानिकों तथा विषय-विशेषज्ञों के प्रत्येक दल के साथ एक-एक कृषि रथ ग्रामों में जाकर कृषकों को जागरूक करेंगे। इस दौरान ड्रोन तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित करने योग्य कृषि आदानों के जीवंत प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। यह रथ रायगढ़ जिले में प्रतिदिन तीन ब्लॉक एवं हर ब्लॉक में प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को उन्नत कृषि एवं तकनीकों के संबंध में जागरूक करेगा। इस तरह जिले के कुल 78 ग्राम पंचायतों में यह रथ पहुुंचेगा।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ.के.डी.महंत, सहायक संचालक मछली पालन श्री एम.के.पाटले, उद्यानिकी विभाग से श्री डी.आर.खर्रा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...