रायगढ़

रायगढ़ स्टेडियम बैडमिंटन हॉल रायगढ़ में प्रशिक्षक चयन के लिए वॉक इन इंटरव्यू 15 जुलाई को

रायगढ़, 4 जुलाई 2024/ भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई)भोपाल म.प्र. द्वारा जिला रायगढ़ में बैडमिंटन खेल हेतु खेलो इण्डिया लघु केन्द्र की स्वीकृति प्रदाय किया गया है। उक्त खेलो इण्डिया लघु केन्द्र बैडमिंटन हेतु 01 प्रशिक्षक की नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। इंटरव्यू 15 जुलाई 2024 को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे आयोजित होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई को सुबह 10 बजे तक अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं बैडमिंटन खेल से संबंधित समस्त आवश्यक खेल प्रमाण-पत्र की मूल प्रति सहित कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायगढ़ में उपस्थित होकर वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते है। आवश्यकतानुसार बैडमिंटन खेल का कौशल परीक्षण, अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में किसी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...