आम की फसलों में प्रदूषण की मार

बाघाडोला शासकीय उद्यान रोपणी में आम फसल पैदावार घटी…एनटीपीसी के प्रदूषण का मार झेल रहा यह बागान…दो साल पहले यहां का चौसा आम छत्तीसगढ़ में रहा टॉप पर

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के बाघाडोला उद्यान रोपणी में इस बार आम के फसल पैदावार कम हो गया है। आम के साइज़ में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। आम फसल तो है मगर बढ़ नहीं पा रहे है। अभी दशहरी आम पकने की स्थिति में है। इस बागान को ठेका दिया गया है। उद्यान अधीक्षक एस एस सिंह ने बताया कि दो साल पहले यहां का चौसा आम फसल उत्पादन तथा मिठास में पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप पर रहा तथा पुरस्कृत भी किया गया था।लेकिन इस बार इस रोपनी में आम का पैदावार काफी घट गया है। मिठास भी नहीं है तथा यहां का जल स्तर भी पिछले दिनों 200 फीट था अब 250 फिट नीचे चला गया है। जल स्तर घटने का कारण बाघाडोला तालाब का सुख जाना तथा खासकर पुसौर ब्लाक में बोर खनन सौ मीटर दूरी पर एक बोर होना तथा इससे धान की फसलें लगाई गई है जिसके कारण जल स्तर काफी नीचे चला गया है। उद्यानिकी फसलों में पानी की कमी भी इसके पैदावार को प्रभावित करती है। उद्यान अधीक्षक एस एस सिंह ने बताया कि एनटीपीसी लारा के प्रदूषण जो दिन में तो नहीं रात के समय में इन पेड़ों में परत दर परत जम जाती है जिसके कारण प्रभावित हो रहा है। आम के मोर इस बार काफी देरी से आया था जबकि यह अमूमन दिसंबर माह में आ जाती है। प्रदूषण के कारण आम जब पकने वाली होती है तब काला डस्ट धीरे अंदर की ओर जाती है और आम को काला कर सड़ा देती है। सिंह का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में लाल ईंट भट्टा के कारण भी आम के फसलों में पैदावार प्रभावित होने के मुख्य कारण है। बाघाडोला नर्सरी में लंगड़ा , चौसा,दशहरी ,आम्रपाली जैसे आम के अलग अलग वैरायटी उपलब्ध है।

क्या कहते हैं उद्यान अधीक्षक एस एस सिंह सुनिए…
Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...