महिला क्रिकेट में मिली सफलता

महिला क्रिकेट में मिली बड़ी सफलता…रोशनी, अनुपमा, ममता, वीरता चयनित


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों और महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों की मेहनत से रायगढ़ जिले को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें अंडर 19, 23, एवं सीनियर में 4 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 15 की टीम का ट्रायल पिछले दिनों लिया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ की संभावित अंडर 15 टीम का चयन किया गया है। इसमें जिले की पक्षिका टोप्पो का चयन हुआ है। इसी तरह स्टेट लेबल के ट्रायल के लिए अंडर 19 टीम हेतु रोशनी ठाकुर, अंडर 23 के लिए ममता भगत एवं अनुपमा भगत सीनियर टीम के लिए वीरता चौहान का चयन हुआ है। इसमें सभी खिलाड़ी अलग-अलग दिवस पर अभ्यास मैच एवं स्टेट ट्रायल हेतु जल्द रवाना होंगे। उनके चयन पर शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...