रायगढ़ में साइबर थाना

वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में प्रस्तावित साइबर थाना के संचालन हेतु 10 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की…रायगढ़ में जल्द खुलेगा साइबर थाना,साइबर अपराधों पर लगेगा लगाम, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत

रायगढ़, 10 मई 2025/ साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रायगढ़ जिले में जल्द ही एक साइबर थाना की स्थापना की जाएगी। राज्य शासन द्वारा साइबर फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में प्रस्तावित साइबर थाना के संचालन के लिए 10 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह साइबर थाना आधुनिक तकनीक से लैस होगा और इसमें प्रशिक्षित कर्मी नियुक्त किए जाएंगे, जो ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जीवाड़ा व अन्य साइबर अपराधों की त्वरित जांच कर सकेंगे।

वर्तमान युग में तकनीकों के साथ साथ साइबर अपराध के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, आम जनता को राहत पहुंचाने और समय पर न्याय दिलाने के लिए रायगढ़ में यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस साइबर थाने के शुरू होने से रायगढ़ जिले के नागरिकों को न सिर्फ समय पर न्याय मिलेगा, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित हो सकेगी।

यह साइबर थाना अत्याधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ से लैस होगा, जो ऑनलाइन अपराधों की त्वरित जांच करेगा। इस थाने की स्थापना से न केवल पीड़ितों को राहत मिलेगी बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश भी जाएगा। रायगढ़ के स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे समय की जरूरत बताया है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...