बिना हेलमेट पहने पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही

रायगढ़ में बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए 10 पुलिसकर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही

9 मई 2025, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा सभी थाना, चौकी और विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी या निजी कार्य के लिए दुपहिया पर निकलें तो हेलमेट पहने तथा औरों को भी हेलमेट पहनने प्रोत्साहित करें । इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र व थानों में पुलिसकर्मियों को चेक किया गया । इस दौरान पुलिस कार्यालय और रक्षित केन्द्र में 10 पुलिसकर्मियों बिना हेलमेट दुपहिया के साथ पाए गए जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 500-500 रुपये का चालान काटा गया। ट्रैफिक डीएसपी डीएसपी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए यह अभियान केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शासकीय व अर्धशासकीय कर्मचारियों पर भी उतनी ही सख्ती से लागू होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शासकीय कार्यालयों के बाहर नियमित चेकिंग जारी रहेगी। पुलिसकर्मियों को जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। एसपी कार्यालय का स्टाफ स्वयं नियमों का पालन कर रहा है, यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है ।

Latest news
“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार... तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्ल... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय...